विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) ने एबीसी13ह्यूस्टन टीवी स्टेशन के एल्मा बैरेरा के साथ अपना ज्ञानवर्धक और उत्साहवर्धक साक्षात्कार समाप्त किया। एल्मा ने अगले दिन ह्यूस्टन मेडिटेशन सेंटर में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और उनके शिष्यों के साथ शामिल होने का निमंत्रण उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। दूसरे भाग में, हम सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के साथ अंतर्दृष्टिपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआती खंड को प्रस्तुत करते हैं, जो नॉर्थगेट कंट्री क्लब में आयोजित हुआ। विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार आत्मज्ञान के अर्थ और महत्व का पता लगाने के लिए एकत्र हुए। करुणा और स्पष्टता के साथ, मास्टर क्वान यिन विधि, ध्यान के महत्व, साथ ही अन्य आध्यात्मिक विषयों पर विवरण साँझा करती हैं। (मास्टर, नमस्ते। मैं दक्षिणी समाचार समूह का पत्रकार हूं।) ठीक है। (यह एक चीनी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है।) आगे बढ़ो। (मैं मास्टर जी से “नमो सुप्रीम मास्टर चिंग हाई” में “सुप्रीम” शब्द के बारे में पूछना चाहती हूँ, जिसे आप अक्सर लोगों से बोलने के लिए कहते हैं। क्या आप हमें उन शब्दों को बोलने का अर्थ समझा सकते हैं?) समझी। (कृपया इस पर प्रकाश डालें, मास्टर।) पहली बात, मैं नहीं हूं जो उन्हें इसे बोलने के लिए कहता है। ये मेरे शिष्यों हैं। मेरे शिष्यों और गैर-शिष्यों दोनों ही महसूस करते हैं कि इसका पठन करना लाभदायक है, और इससे उन्हें प्रेरणा मिलती है, इसलिए वे इसे लोगों के साथ साँझा करते हैं, यह सोचकर कि जब अन्य लोग भी इसका पाठ करेंगे तो यह उनके लिए भी सहायक हो सकता है। यह ऐसा है, (हाँ।) उनका मतलब था, “ठीक है। आपके लिए इसे बोलना बेहतर है।” यह मैं नहीं हूं जो उन्हें ऐसा करने को कहती हूं। (ठीक है।) यह नंबर एक है। नंबर दो, "सुप्रीम" का अर्थ है हमारी अपनी आत्म प्रकृति। (अपना स्वयं का पेशा?) हमारा स्व स्वभाव। स्व स्वभाव। (स्व प्रकृति) हमारा स्व। (ओह।) हमारा स्व स्वभाव सुप्रीम है। (क्या हमारा आत्म ही सुप्रीम है?) हाँ, क्योंकि हम सुप्रीम से आये हैं। आपको क्या लगता है हम कहां से आये हैं? हम ईश्वर से हैं - ईश्वर, सर्वोच्च ईश्वर- और बुद्ध, जिसका अर्थ है सर्वोच्च गुणवत्ता। यही है। वही। (हाँ।) (मैंने आपकी एक पुस्तक, “तत्काल आत्मज्ञान की कुंजी” पढ़ी है।) हाँ। (उस पुस्तक में, आपने क्वान यिन विधि के बारे में कुछ उल्लेख किया है। क्या क्वान यिन विधि आपकी अपनी शक्ति या बाहरी शक्ति का उपयोग करती है? क्या आप इसे समझा सकते हैं?) हमारी अपनी शक्ति। (हमारी अपनी शक्ति।) हमारा वास्तविक स्व जाग उठता है। (जागता है।) बाहरी शक्ति नहीं। (मैं मास्टर से एक प्रश्न पूछना चाहती हूं। क्या आप जिस पद्धति का अभ्यास करते हैं उसका गूढ़ बौद्ध धर्म से कोई संबंध है? नहीं। लेकिन हाँ ऐसा भी है। (वे किस पहलू से संबंधित हैं?) उदाहरण के लिए, सामान्यतः... क्या इनका कोई अनुवाद नहीं है? कोई भी इस आदमी के लिए अनुवाद नहीं करता? क्या आप अनुवाद कर सकते हैं? (हाँ) जो भी व्यक्ति चीनी भाषा समझना चाहता है उन्हें उनके पास आकर बैठना चाहिए। मूलतः, गूढ़ बौद्ध धर्म का अर्थ है कुछ बहुत गोपनीय, बहुत गुप्त। जो कुछ आप जानते हैं - वह दूसरों को बताना नहीं चाहिए। इस पहलू में, हम समान हैं,क्योंकि, उदाहरण के लिए, जब मैं आपको कुछ सिखाती हूँ, मैं मौखिक रूप से नहीं सिखाती। (हाँ।) यदि आप सचमुच अपनी महानता, अपनी सर्वोच्च स्थिति जानना चाहते हो, तो मैं आपको सिखाऊंगी। उदाहरण के लिए, मैं आपको जो सिखाती हूँ, उन्हें आपके बगल में बैठा कोई व्यक्ति नहीं जान सकता। (आपका मतलब है, जैसे कि मौखिक संचार और हृदय से हृदय तक निर्देश, है ना? एक-के साथ-एक।) हृदय से हृदय तक संचरण, हाँ। (हृदय से हृदय तक संचरण) इसीलिए इसे गूढ़ बौद्ध धर्म कहा जाता है, और गूढ़ बौद्ध धर्म ऐसा ही होना चाहिए। (अच्छा ऐसा है।) क्योंकि यह इतना गुप्त है कि कोई और इसके बारे में नहीं जान सकता। यहां तक कि पति-पत्नी या माता-पिता भी अपने बच्चे के आध्यात्मिक स्तर को नहीं समझ पाते। (तो यह गुप्त संचरण की तरह है। गुप्त रूप से प्रेषित।) हां और ना। चूँकि यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है, (आध्यात्मिक अभ्यास।) आत्मा तो बस अपने अन्दर की आत्माओं को सिखाती है; वह बुद्धि स्वयं बुद्धि को सिखाती है। इसलिए, किसी शब्द की आवश्यकता नहीं है। यह ईस तराह है। कोई और नहीं जान सकता। इस प्रकार, इस चीज़ को गूढ़ बौद्ध धर्म कहा जा सकता है। (हाँ, एक और प्रश्न है जो मैं मास्टर से पूछना चाहती हूँ। आपकी पुस्तक में मैंने बहुत कुछ पढ़ा है कि आप किस प्रकार अपने शिष्यों को आध्यात्मिक अभ्यास में मार्गदर्शन देते हैं।) ऐसा है उसमें? (इसमें एक है ध्यान के बारे में।) आप ध्यान करें। आपने कहा कि ध्यान बहुत महत्वपूर्ण है और ध्यान के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।) हाँ। (ध्यान के बारे में, क्या सामान्य लोगों के लिए किसी प्रकार के बाह्य राक्षसों से ग्रस्त होना आसान है?) ऐसा तब होता है जब उनकी रक्षा करने के लिए कोई अच्छा मास्टर नहीं होता, कभी-कभी लोग भूत-प्रेत से ग्रस्त हो जाते हैं। क्या वही मतलब है आपका? (नहीं, मेरा मतलब आपकी आध्यात्मिक साधना पद्धति में, जिसमें ध्यान भी शामिल है - क्या ध्यान के दौरान बाहरी राक्षसों द्वारा वश में होना आसान है?) (इसका मतलब वही है, प्रेतबाधित हो जाना।) हां, इसीलिए मैंने कहा - यदि आपके पास आपकी रक्षा करने के लिए कोई अच्छा मास्टर नहीं है, तो आप बाहरी आत्माओं के कब्जे में आ सकते हैं जो आपके शरीर पर कब्जा कर सकती हैं। लेकिन क्वान यिन विधि के साथ, हमारे सामने ऐसा कोई मामला कभी नहीं आया। यहां कभी भी कब्जा करने का एक भी मामला नहीं आया। (ठीक है। ठीक है।) बहुत सुरक्षित। (बहुत सुरक्षित?) हाँ। (ठीक है।) क्योंकि मास्टर आपकी रक्षा करते हैं। मास्टर बहुत दूर तक देख सकते हैं। (हाँ।) मान लीजिए आप अमेरिका में हैं, तो भी मैं आपको देख सकती हूँ। भौतिक आँखों से नहीं। (अच्छा ऐसा है।) मेरा मतलब है, मैं समझती हूं आपको क्या समस्याओं हो सकती है और मदद करूँगी। (हाँ।) इससे पहले कि आप पूरी तरह से परिपक्व हो जाएं और वास्तव में अपनी सर्वोच्च प्रकृति का एहसास कर लें, मास्टर को आपकी देखभाल करनी होगी। इस तरह, आपको कोई समस्याएं नहीं होगी। लेकिन उस तरह की देखभाल के बिना, आपको निश्चित रूप से समस्याएँ होंगी। (हाँ।) Photo Caption: लगाने से पहले देख लें!