खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

पुनः एकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली के समर्थन और अनुग्रह से मनुष्य अभी भी जाग सकते हैं, 5 का भाग 5

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
बात यह है, कि मनुष्य माया शक्ति से प्रभावित हो चुके हैं और इसलिए वह परमपिता परमेश्वर की संतान होने के नाते, ब्रह्मांड में सर्वोच्च सत्ता के राजकुमारों और राजकुमारियों के रूप में अपने स्वयं के परोपकारी स्वभाव के विपरीत कई चीजें कर रहे हैं - सर्वशक्तिमान ईश्वर, सर्वोच्च, महानतम, सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी, सर्वज्ञ। हम, आप, उस 'कुछ', उस महान चीज़ के बच्चे हैं। जैसा कि मैंने आपको बताया, बुद्ध को ईश्वर को संबोधित करने के लिए कोई शब्द नहीं मिला क्योंकि ईश्वर के लिए पहले से ही बहुत सारी उपाधियाँ मौजूद थीं।

यदि उन्होंने ईश्वर के साथ एक और उपाधि जोड़ दी, तो यह मनुष्यों के लिए बहुत अधिक, बहुत अधिक भ्रमित करने वाली बात हो जाएगी और फिर इस बात को लेकर और अधिक लड़ाई हो जाएगी कि कौन सा ईश्वर श्रेष्ठ है। अतः बुद्ध ने कहा, "ऐसा कोई ईश्वर नहीं है", अर्थात ऐसा कोई निश्चित ईश्वर नहीं है जिसकी कल्पना उस समय भारत के लोग करते थे। मुझे यकीन है कि वह उन सामान्य प्राणियों में से एक था जो ईश्वर की कल्पना उस तरह से करता था जैसा वह परमेश्वर को चाहता था। इसलिए बुद्ध को कहना पड़ा, "ऐसा कोई ईश्वर नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा है जिससे सब आते हैं और जिसमें सब लौट जाएंगे।" कल्पना कीजिए, वह कौन सी चीज़ हैं जो इतनी शक्तिशाली हैं!

कि उसी चीज़ से ही सारी सृष्टि आती हैं और उसी चीज़ में सारी सृष्टि को लौटना पड़ता है। यदि यह सर्वशक्तिमान ईश्वर, सबसे सर्वज्ञ सर्व महानतम, महानतम से भी महानतम, सर्वशक्तिमान, सर्व-शक्तिशाली ईश्वर नहीं है, तो फिर यह क्या है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उस चीज़ को क्या कहते हैं, वह कोई महान चीज़ हैं, अकल्पनीय रूप से महान, अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली। जिन्होंने इसकी शक्ति से यह सब बनाया, फिर वह परमेश्वर हैं। यह आपके परम पिता हैं। यह आपका निर्माता हैं। सभी चीजें उसी से आती हैं और सभी चीजें उसी में लौट जाएंगी। बुद्ध ने स्वयं को इस बात से बाहर नहीं रखा कि वे उस चीज़ से संबंधित नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जहाँ से सभी चीज़ें आती हैं, और जहाँ सभी चीज़ें लौट जाएँगी।” अब आप समझ गए होंगे कि मैं क्यों कहती हूँ कि हमें सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

सर्वशक्तिमान ईश्वर के बिना बुद्ध भी नहीं हैं। या फिर आप क्या सोचते हैं कि बुद्ध कहां से आये? यही कारण है कि कुछ अज्ञानी भिक्षु, जो सूत्रों के बारे में कुछ भी नहीं समझते हैं और बुद्ध के वचनों का दुरुपयोग करके दूसरे महान धर्म पर भी आक्रमण करते हैं, ईश्वर पर भी आक्रमण करते हैं। ओह, वह सचमुच सबसे गहरे, सबसे बुरे नरक से आया था। अन्यथा, कोई ऐसी बातें कहने का साहस कैसे कर सकता है? मैंने सभी भिक्षुओं और भिक्षुणियों को सलाह दी है कि यदि आपको समझ में न आए, तो बात न करें। बस चुप रहो। अपना अभ्यास जारी रखें। आत्मज्ञान और मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। लेकिन नहीं, उन्हें बात करनी होती है। यहां तक ​​कि खोखली बातें और/या विनाशकारी बातें, भ्रामक बातें भी! यह उन उद्धरणों में से एक है जिसे हमारी टीम ने डेली समाचार में आपको दिखाने के लिए चुना है। मुझे यह सचमुच बहुत पसंद है। इसमें कहा गया है कि कुछ लोग इसलिए कुछ कहते हैं क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ होता है। कुछ लोगों को कुछ न कुछ कहना ही पड़ता है क्योंकि उन्हें बोलना ही होता है, उन्हें बोलना ही होता है, भले ही उनके पास कहने को कुछ न हो। वह कुछ भी नहीं जानता, इसका मतलब है कि उसे चुप रहना चाहिए।

लेकिन फिर भी, मैं सभी ईसाई लोगों से उस भिक्षु को नज़रअंदाज़ करने का अनुरोध करता हूँ। यदि वह गहरे नरक से आया हुआ दुष्ट नहीं है, तो वह पागल है। इसलिए इससे निपटने की कोई आवश्यकता नहीं है और इसके लिए बौद्ध धर्म को दोष देने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। यह हमेशा बहतर होता है शांति को एक साथ रखना, बनाए रखें, क्योंकि कोई भी घृणा, नकारात्मक ऊर्जा, यहां तक ​​कि एक शीत युद्ध से उत्पन्न ऊर्जा भी, राष्ट्र के भाग्य, सामंजस्य को बिगाड़ देगी, और अन्य गड़बड़ियों के साथ मिलकर, और यह अधिक परेशानी, आपदा या युद्ध आदि पैदा करेगी...

यदि आपको बौद्ध सूत्रों और बुद्ध की शिक्षाओं का अध्ययन करने का अवसर या समय मिले, तो आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे, आपके मन में बहुत सम्मान होगा और आप जानेंगे कि बौद्ध धर्म और ईसाई धर्म एक ही स्रोत से आये हैं। बात बस इतनी है कि ईसा मसीह के पास बहुत कम समय था, क्रूर शासन के कारण, इसलिए वह हमें इसे साबित करने के लिए और अधिक नहीं सिखा पाए!

तो अब, मेरे इन-हाउस साथियों और दूरस्त के साथियों, मैं आपकी टीम का एक सदस्य हूँ। आप व्ह जानते हैं। तो, मैं इन-हाउस टीम और दूरस्त टीम, मैं दोनों ही हूं। मैं आपकी सहकर्मी हूं। तो मैंने आपको वह सब कुछ बता दिया जो मैं जानती हूं। खैर, सब कुछ नहीं। वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए, और मुझे बताने की अनुमति है। क्योंकि कभी-कभी आप पहले से कुछ बता देते हैं, तो माया उन्हें खत्म करने या बदलने या घुमा देने या समय में अंतर या अलग परिणाम संभव बनाने की कोशिश करेगी। क्योंकि वे मनुष्य द्वारा प्रतिदिन उत्पन्न की जाने वाली नकारात्मक ऊर्जा के मानवीय संबंध का उपयोग हमारी स्वर्गीय योजना, मेरी योजना को बाधित करने के लिए कर सकते हैं।

ठीक है। मैंने आपको वह सब कुछ बता दिया जो मैं बता सकती थी। और अंदर, आप उससे भी ज्यादा जानते हो जो मैं आपको बता सकती हूं। क्योंकि अंदर, मैं आपको चीज़ें बताती हूं, यह सुरक्षित है। भले ही आप अपने ध्यान के दौरान, या यहां तक ​​कि अपने रात्रि स्वप्नों के दौरान भी मेरे दर्शन अपने भीतर न कर पाएं, मैं हमेशा आपके विश्राम के दौरान, आपके ध्यान के दौरान, आपको आवश्यक सारी जानकारी देने के लिए मौजूद हूं। मैंने आपको कभी नहीं छोड़ा। मैंने कभी भी किसी दीक्षित को नहीं छोड़ा। बस उनमें से कुछ इसे बहुत अच्छी तरह से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उनमें से कुछ लोगों के मन में अभी भी संदेह है और दीक्षा से पहले के अतीत में जो कुछ भी वे मानते थे, उसके प्रति उनमें बहुत अधिक आसक्ति है। इसलिए मैं धैर्यपूर्वक, प्रतीक्षा कर रही हूं।

कुछ लोग तो कर्मगत थकावट के कारण अपना मार्ग जारी भी नहीं रख पाते। मैं उन्हें कुछ समय तक अपने साथ रखती हूं। इस संसार में एक मास्टर के लिए बहुत काम है। मैं बस आराम से बैठी नहीं हूं। मैं सिर्फ आपके कार्यक्रम का ही ध्यान नहीं रख रही हूं। मैं कई अन्य काम भी करती हूँ, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरा प्यार है कि मुझे यह करना है। कोई मुझे मजबूर नहीं करता। और मैं ठीक हूं. कभी-कभी मुझे ठीक महसूस नहीं होता, लेकिन फिर भी मैं ठीक हूं। जब तक हम एक साथ मिलकर एक ही महान आदर्श के लिए काम कर रहे हैं, और ईश्वर की कृपा से, सर्वोच्च, महानतम के नाम पर एकजुट रहते हैं, मैं ठीक हूं। और मुझे लगता है कि आप भी ठीक हैं।

आप कुछ परीक्षणों से गुज़र चुके हैं, लेकिन आप ठीक हैं। किसी भी चीज़ को अपने मार्ग में बाधा न बनने दें, या अपने डर पर विश्वास न करने दें। डरने की कोई बात नहीं। यदि हमें इस संसार को छोड़ना पड़ता है, तो हमें खुश होना चाहिए और बधाई देनी चाहिए, क्योंकि हम एक बेहतर संसार में जाएंगे। आप शायद यकीन न करें, लेकिन इस दुनिया से भी बेहतर कई दुनियाएं हैं। हमें केवल उन लोगों के लिए काम करना है जो दूसरी दुनियाओं को नहीं जानते। हमारे लिए नहीं, हमें तो वापस घर जाना है। ठीक है, मेरे प्यारे? स्वर्ग आपका इंतज़ार कर रहा है। जब भी आप तैयार होगे, आप वहाँ मेरे साथ आओगे। आपको बहुत, बहुत, बहुत प्यार। आपका बहुत-बहुत-बहुत-बहुत सम्मान करती हूँ। सदैव आपकी सराहना करती हूँ।

और परमेश्वर आपको सदा आशीर्वाद दें। और एक व्यक्ति के रूप में, एक मास्टर के रूप में जो भी आशीर्वाद मुझे प्राप्त है, मैं आपको भी वही आशीर्वाद देती हूँ। आमीन। अच्छे रहो, स्वस्थ रहो, खुश रहो। याद रखें कि आपके पास वापस जाने के लिए एक घर है, और आपके पास एक बीएफ़एफ़ (सबसे अच्छा दोस्त) है जो हर समय, यहां और बाद में आपका साथ देगा। आपको प्यार, आपको प्यार, आपको प्यार, आपको प्यार। प्यार, प्यार, प्यार, प्यार।

Photo Caption: सभी लोग ईश्वर के प्रेम में मुस्कुरा रहे हैं

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (5/5)
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2025-05-10
515 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-05-10
551 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-05-09
1375 दृष्टिकोण
36:40
उल्लेखनीय समाचार
2025-05-09
1 दृष्टिकोण
हमारे आसपास की दुनिया
2025-05-09
1 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-05-09
1559 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-05-08
696 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-05-08
1445 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड