विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मुझे ठंडा रहने के लिए स्वस्थ वीगन उष्णकटिबंधीय भोजन खाना पसंद है। हमारे पास वीगन ऑरेंज क्रीम्सिकल स्मूथी बनाने का एक अच्छा सुझाव है। एक ब्लेंडर में दो जमे हुए केले, 240 मिलीलीटर (1 कप) संतरे का रस, 240 मिलीलीटर (1 कप) पौधे-आधारित दूध और 2-3 मिलीलीटर (आधा चम्मच) वेनिला अर्क मिलाएं, और सभी चीजों को एक या दो मिनट तक तब तक ब्लेंड करें जब तक यह चिकना और मलाईदार न हो जाए। यदि मिश्रण बहुत गाढ़ा हो तो आप इसे पतला करने के लिए इसमें और अधिक वनस्पति आधारित दूध मिला सकते हैं। यदि आप चाहें तो केले की जगह 150 ग्राम (1 कप) फ्रोजन आम या फूलगोभी का उपयोग कर सकते हैं। इन सबके परिणामस्वरूप एक मलाईदार बनावट प्राप्त होगी। आप इसमें मिठास के लिए कुछ वीगन सिरप या खजूर भी मिला सकते हैं। इस स्मूदी को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए, इसमें अपने पसंदीदा वीगन वेनिला प्रोटीन पाउडर का एक स्कूप शामिल करें। आप इस मिश्रण को हम बच्चों के लिए एक सुंदर वीगन आइसक्रीम बनाने के लिए भी फ्रीज कर सकते हैं! इस स्वादिष्ट, पौष्टिक चिज का आनंद लें!