खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे

दीक्षा के मूल्य की सराहना करें

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
[…] कई लोग दीक्षा के दौरान रोते हैं क्योंकि वे अपनी आत्मा स्वरूप को खोजकर बहुत खुश होते हैं। आप इसे हर दिन अधिक से अधिक जानने लगते हैं और फिर आपके जीवन में सब कुछ सहज होता जाता है। चमत्कार घटित होंगे, आपकी अनेक बीमारियाँ कम या गायब हो जाएँगी, यह आपके अपने पुण्य और ज्ञान के कारण होता है, जो दीक्षा के बाद आपको उपलब्ध होगा। यह आपके पास पहले से ही था, बस आप भूल गए थे। आज मैंने आपको कुछ दिया नहीं है, मैंने तो बस आपकी मदद की है जो आपके पास पहले से है उसे जागृत करने और यह बताने में कि उसका दैनिक जीवन में प्रयोग कैसे करते हैं। बस ध्यान करो और सारी समझ आपके पास आ जायेगी। आप धर्म ग्रंथ और योग के पुस्तकें या कुछ भी पढ़ सकते हैं, लेकिन ध्यान अवश्य करें। आप सूत्रों का पाठ कर सकते हैं या जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन ध्यान अवश्य करें। ध्यान करना सेवा का, प्रार्थना का सर्वोच्च रूप है, स्वयं के प्रति तथा मानवजाति के प्रति सर्वोच्च सेवा है। […]

( हाल ही में, मैं यह किताब पढ़ रही थी, “प्रेम का महासागर।” यह कबीर द्वारा लिखा गया है; वह सच्चे ईश्वर के अवतार थे। ) हां, हां। ( वह काल के मुख की बात करते हैं। हर अदीक्षित आत्मा की मृत्यु के बाद, मृत्यु के दूत आते हैं, और आत्मा को छल से गुम्राह करते हैं। आत्माएं काल की ओर जाती हैं और फिर काल उन्हें चबा जाता है। और मुझे समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब है। ) यदि आप दीक्षित नहीं हैं तो काल आपके पास आएगा, अर्थात नकारात्मक शक्ति। उनकी भाषा में काल का अर्थ नकारात्मक शक्ति है। अतः यदि आप दीक्षित हैं, तो गुरु आएंगे, और वह आपको छल से धोखा नहीं दे सकेगा। दीक्षा के बाद, काल दूर रहता है क्योंकि आत्मा अब उसकी नहीं रहती; वह आपको नियंत्रित नहीं कर सकता। लेकिन वह फिर भी आपको बहकाने की कोशिश करता है, बेशक। वह परेशानी खड़ी करने की कोशिश करता है, लेकिन यह उसका काम है। और आपका काम है अपने रास्ते पर चलते रहना, चाहे वह कुछ भी कहे।

( यह सुनने में डरावना लगता है। ) अरे नहीं, जिंदगी डरावनी है; इसका अंत हमेशा घातक होता है! क्या आपको यह नहीं मालूम? ( यह अदीक्षित लोगों के लिए डरावना है। ) लेकिन आप दीक्षित हैं, आप सदैव गुरु द्वारा संरक्षित हैं। यदि आप सचमुच, सच्चे मन से घर जाना चाहते हो तो दस हजार काल भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

( और क्या यह बात उन लोगों के लिए भी लागू है जिन्हें हम प्यार करते हैं और हमारे करीबी दोस्त हैं? ) हां, हां, हां! निश्चित रूप से, हां। गुरु उन सबका ध्यान रखेंगे। दीक्षा लेने का यही बहुत बहुत बड़ा पुण्य है। अगर आप यह जानते तो आप, मर जाएंगे। आप यह जानकर कृतज्ञता और आश्चर्य से मर जाएंगे कि यह दीक्षा कितनी महान है। सचमुच, यह बहुत बड़ा है। मैं वर्णन नहीं कर सकती कि यह कितना महान है। मैं केवल आपके लिए खुश हो सकती हूं।

भाग्यशाली लोग। आप सचमुच भाग्यशाली हैं, - हाँ, बहुत भाग्यशाली। बिलकुल, आपको कोई अंदाज़ा नहीं है। आपको कोई अंदाजा नहीं है। ईश्वर की कृपा के अलावा, आप इसे किसी और चीज से नहीं खरीद सकते, इसके बदले में अदला-बदली के लिए कुछ नहीं है, आप इसे किसी और चीज से नहीं कमा सकते। बेशक, यह आपका समय भी है। लेकिन अन्यथा, भले ही आप एक हजार साल तक प्रार्थना करें, आपको यह उपहार नहीं मिलेगा। यह पूरे ब्रह्माण्ड में कहीं भी ना मिलने वाली सबसे बड़ी चीज़ है। जिन लोगों के पास यह नहीं है, यहां तक ​​कि कुछ उच्च आध्यात्मिक प्राणी भी, वे आपसे ईर्ष्या करते हैं। वे आपसे बहुत ईर्ष्या करते हैं क्योंकि आप गुरु तत्व के मार्ग पर हैं, और वे अभी भी मात्र आध्यात्मिक प्राणी, स्वर्गदूत या देवता हैं। वे एक दिन मर जायेंगे, लेकिन आप नहीं मरेंगे। वे नीचे जाएंगे, लेकिन आप नहीं जाएंगे। आप हर समय ऊपर की ओर बढ़ते रहेंगे, उनसे आगे निकल जाएंगे, उनसे अधिक ऊपर, अधिक महिमावान, अधिक सुंदर बनेंगे। आपके पास सब कुछ होगा, सब कुछ। आप ईश्वर के निकट होंगे, जबकि वे अभी भी मार्गदर्शन की तलाश में तीसरी दुनिया या तीन लोकों में कहीं तैर रहे होंगे। यह दीक्षा पाना बहुत कठिन है। हे ईश्वर, जब मैं इसके बारे में सोचती हूँ, ओह, वाह, वाह, वाह! क्या आप जानते हैं कि यहां छह मिलियन डॉलर की लॉटरी कैसे जीती जाती है? इसकी तुलना आध्यात्मिक जगत से की जा सकती है। यदि आप बहुत अधिक जानते हैं, तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। हे ईश्वर, आप इससे अधिक कितने भाग्यशाली हो सकते हो?

पूरे ब्रह्माण्ड में आप सर्वश्रेष्ठ हैं, चुने गए हैं, चयनित हैं, बहुत-बहुत भाग्यशाली हैं। सचमुच, जब तक समय नहीं आता, आपको पता नहीं चलता। आपको इस संसार में कभी-कभी काम करना पड़ता है, इसलिए ईश्वर आपको बहुत कम जानकारी देते हैं। इसके अलावा, हम अभी भी जेल में हैं, भले ही आपके माता-पिता आपको जेल में सांत्वना देने के लिए कितनी ही चीजें क्यों न दें। हो सकता है आपके पास वहां एक टीवी हो; आपके पास वहां रेडियो तो हो, लेकिन आपके पास बहुत सारी चीजें नहीं हो सकतीं, जैसे आपकी तेज कारें, आपका हेलीकॉप्टर, आपका महल, आपका एयर-कंडीशनर वाला बैठक कक्ष, आपका स्विमिंग पूल, ( आदि )। क्योंकि आपको केवल जेल में सांत्वना मिल सकता है; आप बस रहने योग्य स्थिति में हैं। लेकिन जब एक बार आप वहां पहुंचते हैं, जब आपका समय आता है। भले ही आप पहले ही अपनी सजा से मुक्त हो चुके हैं, लेकिन आपको अभी भी प्रशासनिक कार्य का इंतजार करना होता है। इसके अलावा, कुछ चीजें हैं जिनका आपको ध्यान रखना होता है। या शायद आप की सजा अभी खत्म नहीं हई है, भले ही आप जल्द ही मुक्त होने वाले हैं; और वकील ने आपको जल्दी मुक्त होने में मदद की है, और निश्चित रूप से आप मुक्त हो जायेंगे; आपको मौत की सजा नहीं मिलेगी। लेकिन फिर भी आपको इंतजार करना पड़ेगा। और जेल में रहते हुए आप एक कैदी जितना आराम महसूस कर सकता है उतना करेंगे; आपके पास जेल का सबसे अच्छा हिस्सा होगा। लेकिन आप अभी भी कैदी हैं। आपके पास सारी सुविधाएं हैं, फिर भी आप जेल में हैं। इसलिए, जब आप वास्तव में जानते हैं कि आपके माता-पिता ने आपके स्वागत के लिए क्या रखा है... हे ईश्वर, आप कल्पना भी नहीं कर सकते!

[…] सबसे पहले मनुष्य होना ही बहुत, बहुत, बहुत कठिन है। और एक सतगुरु से मिलना और इस क्वान यिन विधि में दीक्षित होना... मैं आपको बता नहीं सकती... मेरे पास कोई मानव भाषा नहीं है जिससे मैं आपको इस पद्धति की बहुमूल्यता का वर्णन कर सकूं। मुझमें आपको बताने की क्षमता नहीं है; मैं सच मे नहीं बता सकती। किसी भी चीज़ की तुलना करने का मतलब है कि आप विधि के नाम को बदनाम कर रहे हैं। इसकी कोई तुलना नहीं है; इस बारे में आप कुछ नहीं कह सकते। आपको बस अपना दिल खोलना है, खुद को विनम्र बनाना है, और फिर आप देखेंगे कि यह आपके लिए हर दिन कैसे काम करता है। अपने आप को इस परम शक्तिशाली ऊर्जा से वंचित मत करो। इसे अपने लिए काम करने दें। बस इसे अपने लिए काम करने दें - आराम करें, इसे होने दें। फिर जो कुछ भी आप चाहते हैं वह सब आएगा। हर प्रकार की सुरक्षा आपकी होगी। हर दिन, चमत्कार होंगे। […]

क्वान यिन ध्यान विधि के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया देखें: SupremeMasterTV.com/meditation
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-06
42 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-06
59 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-05
646 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-05
1063 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-04
1284 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-04
303 दृष्टिकोण
36:31
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-04
69 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2025-06-04
264 दृष्टिकोण
स्वस्थ जीवन
2025-06-04
77 दृष्टिकोण
विज्ञान और अध्यात्म
2025-06-04
97 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड